24 March 2011

Day 39, Home, Jabalpur (M.P.)

दोस्तों, मेरी अगली प्रेम कविता का शीर्षक है - वो नीला पुलोवर... इसे हमने आज (24/03/2011) ही लिखा है...

वो नीला पुलोवर

वो नीला पुलोवर
लाल बैगनी चकत्तेदार
जिसे पहन तुम 
लग रही हो
मोरनी
जो हो
मेरे मन मंदिर
मैं नाचने को तैयार    
तुम्हारे
नाज़ुक पैरों की
थिरकन से
खिल उठा
पुलकित हुआ
रोम रोम मेरा
तुम्हारी
हंसी की खनक
तुम्हारे
अनकहे शब्दों के
स्पंदन से
झनका दिए हैं
तुमने
मेरे तन - मन के
तार तार
मेरा तन - मन
जो पहले था
तुम पर फ़िदा
अब हो गया है
तुम्हीं पर आसक्त
तुम्हारी आँखों के
ये प्रेम प्याले
जो छलकाते जाते 
प्रेमिल मदिरा
करती जो
मदहोश
दिन रात
करती  विवश
लिखने को
एक कविता
समेटे हो
उदगार विचार
तुम्हारे पास का
वो नीला पुलोवर
लाल बैगनी चकत्तेदार
अब है
तुम्हारा ही हिस्सा
कोई और जो पहनेगा
तो लगेगा
दूसरा ही
मत करना
तुम
इसे अपने से अलग
यूँ ही
नाचती गाती
इठलाती फुदकती
रहना तुम
मेरे मन मंदिर में
रखना इस
गुल गुलशन को
हरा भरा
रह जाए ताकि
हरियाली यहाँ
तुम्हारे लिए
ओ! नीले पुलोवर वाली
आना ज़रूर
कर रहा
इंतज़ार
ये मयूर
तुम्हारा...

ll विकी तिवारी ll

तुम्हारा, तुम्हारा ही तो

विकी तिवारी 

17 March 2011

Day 38, Home, Jabalpur (M.P.)

दोस्तों... मेरी अगली कविता एक प्रेम कविता है... ये कविता मेरी इस महीने में पांचवी प्रेम कविता है... आप बस दुआ करें की... अब मैं बार बार क्या बोलूं की क्यों दुआ करें... खैर... इसका शीर्षक है - तुम्हारी यादों में (परिदर्शन) . इसे मैंने लिखा है १५ मार्च २०११ को :

तुम्हारी यादों में (परिदर्शन*)...

आज
ज़िन्दगी
फिर उसी मोड़ पर
ले आयी है
जहाँ
तुमने
बड़े प्यार से
अपनी नज़रों के
शोख इशारे से
मुझे अपने
करीब
था बुलाया
किया था
बैठ जाने का
इशारा
हाँ... वहीँ, जहाँ
कभी मैं तुम्हारे साथ
बैठा था
पहली बार
डाले
हाथों में हाथ
जब
तुम
मेरे पास
नाराज़गी से उबार
जाने के बाद आये
अब
जबकि
मैं
वहां
गया तो
वहां की हवा
मानो
चुपके से
कानो मैं
सरगोशी कर
पूछ रही हो
तुम अकेले क्यूँ आये
जाओ
वापस जाओ
और लेकर आओ
अपने निज आत्मस्वरूप
अपने प्यार को
अपनी ज़िन्दगी के साथ
आओ
ये जगह
ये हवा
ये फिजा
तुम दोनों की है
केवल
तुम्हारे अकेले की नहीं
ये मत समझना
की
तुम यहाँ
अकेले आ सकते हो
इसका
कोई जवाब
मेरे पास न था
क्या जवाब देता मैं
फिर खो गया
तुम्हारी यादों मैं...

ll विकी तिवारी ll

*परिदर्शन - Flashback

तुम्हारा, तुम्हारा ही तो

विकी तिवारी