Showing posts with label Saturday. Show all posts
Showing posts with label Saturday. Show all posts

26 March 2011

Day 41, Home, Jabalpur (M.P.)


दोस्तों, मेरी अगली प्रेम कविता का शीर्षक है : ये श्याम कहाँ जाए...


ये श्याम कहाँ जाए...


अब के बरस की

होली में


हुआ कुछ
अजब
अनोखा
घटी
एक अनहोनी
इस बार
राधा नहीं
बल्कि
रुक्मणि
के बिन
था
श्याम अधूरा
हाँ...
राधा कृष्ण
तो हैं ही
एक दूसरे के पूरक
एक सिक्के के दो पहलु
राधा को कृष्ण कहो
या
कृष्ण को राधा
दोनों को
किया ही नहीं जा सकता
अलग
किन्तु
यदि
सब हैं कृष्ण के
कृष्ण हैं सबके
तो कृष्ण भी था
इस बार
अपनी रुक्मणि
बिन अधूरा
और
रुक्मणि भी थी
अपने श्याम
बिन अधूरी
नटखट श्याम की
अजब अनोखी
शरारत के कारण
रुक्मणि है
दूर जा बैठी
उसके बिन
श्याम
यहाँ वहां
हर जगह
कर रहा 
पूछ गूछ
कहाँ है
मेरी प्राण प्रिये
रुक्मणि
बोलो न
तुम बिन
ये श्याम कहाँ जाए...

ll विकी तिवारी ll

तुम्हारा, तुम्हारा ही तो

विकी तिवारी

12 March 2011

Day 34, Home, Jabaplur (M.P.)

दोस्तों, कल यानी ११ तारिख को मैं रात को ठीक से सो नहीं पाया... करवटों पे करवटें बदलता रहा और आज सुबह उठा तो मेरे हाथों ने एक कविता रच डाली मेरे रात की बेचैनी पर... पता नहीं और कितने कविताएँ पोशीदा हैं मेरे जागने मैं... खेर, प्रस्तुत है मेरी एक नयी प्रेम कविता जिसे हमने आज ही लिख है, शीर्षक है - छटपटाहट  : 

छटपटाहट  
कल
रात भर
तुम्हारा नाम लेकर
छटपटाता रहा
अपने बिस्तर पर
हाँ...
वही बिस्तर
जहाँ
मैं
और 
तुम्हारा
मानस रूप
स्वरुप
हुआ करता था कभी
पर आज
पता नहीं क्यों
एक
अजीब सा
ख़ालीपन है
तुम्हारे बगैर
तुम
साथ नहीं हो
और
न ही है
तुम्हारा
मानस रूप
वो स्वरुप
आज
मेरी
बाहों का वो
अप्रत्याशित
अकल्पनीय
खालीपन
तुम्हारे सिवा
और कौन
भर सकता है ?
बोलो न...
कौन वो जगह
भर सकता है ?
कभी
तुम भी तो
महसूस करो
वो तड़प
वो छटपटाहट
जो
मैं
महसूस कर रहा हूँ
तुम्हारे लिए
हर घडी
हर पल 
पर...
खैर...
रहने दो...
जाने दो...
मत महसूस करना
तुम
वो दर्द
जो
मेरे दिल मैं
तुम्हारे लिए है
क्योंकि
अपना दर्द तो मैं
सह सकता हूँ
तुम्हारे साथ न होने
के दर्द को भी
सह सकता हूँ
पर
नहीं सह सकता
कि
ये दर्द तुम्हें हो
ये मेरे लिए
किसी विभीषिका*
से कम न होगा
तुम्हारे जाने का दर्द
वो गम
इस बात
के आगे
कुछ भी नहीं
की
तुम्हें हुआ
ज़रा सा दर्द
तिल भर की चुभन भी
मेरे लिए
किसी
त्रासदी
से कम नहीं...
प्राकृतिक त्रासदी
तो
रोकी भी नहीं जा सकती
लेकिन
'ये त्रासदी'
की 'प्रकृति'
केवल
हम दोनों मिलकर ही
रोक सकते हैं
आओ,
इस हादसे को
और त्रासद रूप
लेने से रोकें...
रोको इस छटपटाहट को
जो साथ लिए जा रही है
मुझे
एक अंतहीन सफ़र पर
जहाँ से लौट पाना मुमकिन नहीं
लेकिन
ये सफ़र भी
क्या मुझे
तुम्हारे बिना ही
तय करना है ?
नहीं...
नहीं कर सकता
मैं ये सफ़र
तुम्हारे बगैर
न
तुम्हारे संग
चुनांचे
गर मैं गया
तो
दर्द कहीं और होगा...
तुम्हें... हाँ, तुम्हें...
और
फिर वही
चिर परिचित
विभीषिका
घटित होगी
एक बात बोलूं...
तुम्हीं
मुझे
इस चक्रक दोष* से
आज़ाद
कर सकती हो
आओ,
साथ मेरे
हम रचें
बिना छटपटाहट
एक नया इतिहास...


ll विकी तिवारी ll

विभीषिका : त्रासदी, बड़ा हादसा
चक्रक दोष : cyclic fallacy

तुम्हारा, तुम्हारा ही तो

विकी तिवारी

17 December 2010

Day 21, Home, Jabalpur (M.P.)

ये मेरी नयी कविता है जिसे हमने कल (१७/१२/२०१०) ही लिखा है. प्यार... बड़ा ही खूबसूरत एहसास होता है ये... इस कविता को मैंने भावनाओं में रहकर लिखा है, इसलिए इसमें आपको मोहब्बत ही मोहब्बत मिलेगी... इस कविता को इसकी तासीर समझते हुए पढियेगा, आपको अच्छा लगेगा वरना मेरा लिखना बेकार जायेगा :

Wo Do Til Wali Ladki


वो
दो तिल वाली लड़की
मासूम
खूबसूरत
लेकिन
हैरान
परेशां
भ्रमित भी
इतनी सुन्दर
की
अपनी
खूबसूरती की दौलत
गाल पे पड़ने वाले
गड्ढे पर
दूसरे गाल पे
दो काले पहरेदार
बैठा रखे हैं
वो जिस दिन
मेरी ज़िन्दगी में आई
वैसे ही एक दिन
चली भी गयी
शायद
वो दो पहरेदार ही
उसे
ले गए
मुझसे दूर
लेकिन
जाने से
कुछ दिन पहले
अपने
शरीर की छुअन को
मेरे शरीर से 
एकाकार कर
मेरे होठों पर
अपने होठों का
रख भार
फिर लौट कर आने का
वादा कर
मुझे मेरे
अपने होने का
एहसास करा गयी
वो
दो तिल वाली लड़की...



Vicky Tiwari
===============================================
:: Thought for the day ::
प्यार कभी नाप तौल के, थोडा थोडा करके, कंजूसी से नहीं करना चाहिए या अगर आप पहले से ही प्यार में हैं तो किन्ही भी परिस्तिथियों के चलते अपने प्यार का अपने हाथों गला न घोंटें... विश्वास रखें अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी या परिस्तिथि चुटकी बजाते ही, जल्दी ही हल हो जाएगी. बस आपको एक काम करते चले जाना है -
अपने प्यार की दौलत 'अपने प्यार' पर लुटते चले जाईये...

24 April 2010

Day 6, Home, Jabalpur (M.P.)

अरे दोस्तों, आज में बहुत लेट हो गया ब्लॉग लिखने में। वो क्या हुआ की अभी करीब एक घंटा लाइट गोल रही इस लिए हम लेट हो गए... खेर, अब लाइट आ गयी है तो में लिखने बैठा हूँ। सुबह की शुरुआत ठीक ठाक हुई। आज में लेट उठा तो running के लिए नहीं जा पाया। आज एक बहुत बड़ा और अच्छे काम का आगाज़ हुआ। स्कूल का renovation एक दो हफ़्तों में स्टार्ट हो जायेगा। मैं अपने स्कूल, अपने रंगमंच और अपने पत्रकारिता शोध संस्थान (जो खुल नहीं सका) का नाम आसमान पे लिखे देखना चाहता हूँ।
एक-दो दिन पहले मैंने सबको एक मेसेज भेजा की यदि में एक किताब हूँ तो तुम्हारे हिसाब से मेरा नाम क्या होना चाहिए। जो reply आये वो इस प्रकार थे : चंदू , द पेनफुल smile , fire ऑन mountain , एक्टिंग सीखने के १०१ फंडे , all rounder man , मेरी जंग , प्रेम पिपासा , चम्पक लाल की रोमांचक कथाएं , अ वीर - स्टिल इन सर्च ऑफ़ ज़ारा... लेकिन सबसे अच्छा था जो दीदी ने भेजा था : The Phoenix - one who becomes alive from his own ashes means a true survivor।
आज में अपने लिए ३ किताबें लाया : (१) भारतीय संस्कृति के चार अध्याय (२) भारत इतिहास और संस्कृति (३) जो घर फूंके। इनमें से शुरू की दो भारत के इतिहास के बारे में है तीसरी व्यंग्य है। शुरू की दो तो गज़ब की किताबें हैं। उन दो किताबों में वो सब लिखा है जो आम इंसान नहीं जानता, अनभिग्य है इन सबसे.
आज मैं संदीप भाई को ठांस दिया। उन्होंने मुझे कुछ काम करने को कहा था। हमने कहा की भाई मैं अकेला हूँ, नहीं कर पाउँगा... फिर इसी विषय पर १६-१७ मिनट बात होती रही... उनको चिल्लाना बुरा लगता है, ये वोई आदमी है जिसने मुझे उस समय काम दिया जब मैं नाटक करना बंद कर दिया था या यूँ कहूँ की मैं नाटक नहीं कर पा रहा था... एक जिंदा लाश की तरह हो गया था मैं, इसने मुझसे मिलकर मुझमें प्राण फूंके थे अपने नाटक - 'कॉल' में काम देकर। इनकी बस कुछ बातें गलत हैं - टाइम के पाबंद नहीं हैं, लापरवाह हैं चीज़ों के प्रति खासकर नाटक की स्क्रिप्ट, लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं... लेकिन आज उन्होंने कहा की मैं जल्दी लौट कर आके 'कॉल' इंग्लिश मैं करेंगे... मज़ा आएगा... पूरे जबलपुर में हम पहले ऐसे होंगे जो इंग्लिश नाटक कर रहे हैं। ये एक दुस्साहस भी होगा और एक प्रयोग भी जबलपुर के दर्शकों के साथ...
rehearsal गया था वहां कुछ ख़ास नहीं हुआ। दादा दो दिनों से नहीं आ रहे हैं। पता नहीं क्या बात है। मुझे कल मतलब आज (रात के १ बज गए हैं, दूसरा दिन लग गया है) बहुत सारी जगह जाना है.
अच्छा तो भाई लोग हम सोने जा रहे है लेकिन जाने से पहले एक काम करते जाएँ :
" एक दूजे से मिलकर पूरे hoten हैं,
aadhi aadhi एक kahani हम dono..."

Good Night

Shubhratri

Shabbakher

Jai Theatre...